होम महाराष्ट्र में Omicron के 7 और नए मामले, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 32 हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2021 09:02 PM

महाराष्ट्र में Omicron के 7 और नए मामले, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 32 हुई

महाराष्ट्र में Omicron के 7 और नए मामले, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 32 हुई

महाराष्ट्र में Omicron के 7 और नए मामले, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 32 हुई

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन लगातार भारत में अपने पैर पसार रहा है। इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र में 7 और नए मामले सामने आए हैं। सात में से तीन मामले मुंबई से जबकि चार पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या अब 17 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सभी मामलों में मुख्य रूप से हल के लक्षण देखे गए है। इसके साथ ही आईसीएमआर ने कहा है कि ओमीक्रोन अभी तक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाल रहा है, लेकिन इससे बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।नीति आयोग सदस्य- स्वास्थ्य डॉ. वी.के. पॉल ने कहा कि एस-जीन ड्रॉप होना ओमिक्रॉन का संभावित संकेतक हो सकता है। ओमिक्रॉन के कुछ ही मामले सामने आए हैं, हम अभी इसके बारे में सीख रहे हैं। हम जीनोम सिक्वेंसिंग करके ही ओमिक्रॉन की पुष्टि कर रहे हैं, यही हमारी अप्रोच रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक के उम्मीदवार स्वरूप के मरीजों अब तक ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मरीजों में मुख्य रूप से हल्के लक्षण देखे गए हैं। सरकार के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह रेखांकित किया है कि टीकाकरण दर में वृद्धि के साथ विश्व स्तर पर लोक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों का अनुपालन कम हो रहा है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार को अभी तक कोविड​​-19 के खिलाफ बच्चों को टीका देने के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) से कोई सिफारिश नहीं मिली है। देश में 86.2 प्रतिशत वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है, 53.5 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। देश के 19 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है जबकि तीन राज्यों के आठ जिलों में यह दर 10 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही बताया गया है कि देश के कुल नए मामलों में से 52% से अधिक मामले केरल से दर्ज़ किए जा रहे हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। देश के 43% सक्रिय मामले केरल में हैं।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)