होम लोक निर्माण मंत्री प्रसाद ने क्षतिग्रस्त कोला घाट पुल का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश कहा अधिकारी पुराने ढर्रे को छोड़ दें अन्यथा कार्रवाई होगी
लोक निर्माण मंत्री प्रसाद ने क्षतिग्रस्त कोला घाट पुल का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश कहा अधिकारी पुराने ढर्रे को छोड़ दें अन्यथा कार्यवाही का सामना करने को तैयार रहें
शाहजहांपुर।( नंदलाल सिंह) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने 2 किलोमीटर लंबे गिरे हुए पुल का निरीक्षण जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा के साथ किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने जिम्मेदार अफसरों को पुल के गिरने की जांच और जल्द ही पुल बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 2 महीने के अंदर पूरे उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।शाहजहांपुर पहुंचने के बाद जितिन प्रसाद जलालाबाद क्षेत्र में गंगा, राम रामगंगा और बहेगुल नदी पर बने 2 किलोमीटर लंबे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। 2 किलोमीटर लंबा पुल 6 महीने पहले गिर गया था। जिससे 2 तहसीलों का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरीके से टूट गया था। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जितिन प्रसाद ने पुल के गिरने के जांच और जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सपा सरकार में बना ये पुल 10 साल के अंदर ही गिर गया जो भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनने के बाद जितिन प्रसाद ने एक्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में 2 महीने के अंदर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा और आम लोगों को बड़ी राहत दी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।