होम बिहार की वोटर लिस्ट में घुसपैठ: नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों की पहचान, चुनाव आयोग की जांच तेज
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की आशंका सामने आई है। आयोग के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) को राज्य के कई हिस्सों में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से आए अवैध...
पटना। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की आशंका सामने आई है। आयोग के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) को राज्य के कई हिस्सों में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान हुई है, जो भारतीय नागरिक बनकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे।
चुनाव आयोग के अनुसार, इन संदिग्ध नामों की गहन जांच की जा रही है।
1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी और जो नाम तब तक सत्यापित नहीं हो पाएंगे, उन्हें 30 सितंबर को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि अंतिम लिस्ट के बाद आयोग इन अवैध प्रवासियों की संख्या सार्वजनिक भी कर सकता है।
इस बीच आयोग ने मतदाता गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की है। इस प्रक्रिया में नाम, जन्मतिथि, पता, आधार नंबर और वोटर ID जैसी जानकारी भरना जरूरी है। अब तक 80% से अधिक योग्य मतदाता फॉर्म जमा कर चुके हैं और बाकी का कार्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।
यदि 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है, तो घबराएं नहीं:
मतदाता के तौर पर पात्रता साबित करने के लिए BLO निम्नलिखित दस्तावेज मांग रहे हैं:
इस अभियान के दौरान सामने आए मामलों ने चुनाव आयोग को सतर्क कर दिया है। आयोग का उद्देश्य है कि फर्जी मतदाता सूची से हटाए जाएं और केवल वास्तविक नागरिकों को ही मताधिकार मिले। बिहार जैसे संवेदनशील राज्य में यह कदम लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।