होम सपा, बसपा और कांग्रेस को UP चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कई बड़े नेता

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2021 10:08 PM

सपा, बसपा और कांग्रेस को UP चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कई बड़े नेता

सपा, बसपा और कांग्रेस को UP चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कई बड़े नेता

सपा, बसपा और कांग्रेस को UP चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कई बड़े नेता

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का क्रम शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में रविवार के दिन समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को यूपी चुनाव से ठीक पहले करारा झटका लगा है। गाजीपुर से विधायक रहे विजय मिश्र और कांग्रेस नेता व तीन बार के पूर्व मंत्री जगनारायण तिवारी, बीएसपी के बूथ अध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी मनोज दिवाकर ने  आज अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही 8 अन्य दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में BJP कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे चुनाव से पहले बीजेपी और मजबूत होती नजर आ रही है। 

बीजेपी में शामिल होने वाले जयनारायण तिवारी कांग्रेस और सपा से विधायक रह चुके हैं। वहीं विजय मिश्रा सपा की पिछली सरकार में मंत्री थे। साल 2017 में वो बसपा में शामिल हो गए थे। इसके बीजेपी में शामिल होने वाले राम शिरोमणि शुक्ला कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं। वो कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। 

बीजेपी में आज से यानी 28 नवंबर से दूसरे दलों से आए नेताओं के शामिल होने का सिलसिला चलेगा। 3 दिनों तक चलने वाले ज्वाइनिंग में सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायकों के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय निकाय के एमएलसी बीजेपी की सदस्यता लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग रोज बीजेपी का दामन थामेंगे।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)