होम द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत को करने होंगे बड़े लक्ष्य तय

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 21, 2022 09:13 PM

द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत को करने होंगे बड़े लक्ष्य तय

द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत को करने होंगे बड़े लक्ष्य तय

द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत को करने होंगे बड़े लक्ष्य तय

 अमेरिका भारत बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के नए अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा है कि अपने संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति कर चुके अमेरिका और भारत को इन्हें नए स्तर पर ले जाने तथा द्विपक्षीय कारोबार में 500 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल के लिए बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए। केशप ने कहा, ‘‘यह दर्शाना आवश्यक है कि अमेरिका और भारत वैश्विक वृद्धि के वाहक हो सकते हैं, 21वीं सदी में समद्धि और वृद्धि के मॉडल हो सकते हैं।’’उन्होंने अमेरिकी राजनयिक रहने के दौरान विदेश विभाग में विभिन्न पदों पर काम किया। पिछले वर्ष वह भारत में अमेरिकी मिशन में दूतावास प्रभारी रहे और बाइडन प्रशासन के कार्यकाल के पहले वर्ष में उन्होंने भारत-अमेरिकी संबंधों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक कारोबार एजेंडा पर आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें भविष्य की समृद्धि सुनिश्चित करनी होगी ...विशेषकर इस वैश्विक महामारी के बाद।’’ उन्होंने कहा कि इस नई भूमिका में वह द्विपक्षीय कारोबार को 500 अरब डॉलर करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार बनना चाहते हैं। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच 2020-21 में कुल द्विपक्षीय कारेाबार 80.5 अरब डॉलर था, 2019-20 में यह 88.9 अरब डॉलर था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)