होम यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 21, 2022 09:03 PM

यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं

यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं

यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं

उत्तर प्रदेश में सभी दल अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनावी ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की ओर से जारी किया गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। आज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को साधने की कोशिश की है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर प्रियंका गांधी ने भी साफ-साफ जवाब दे दिया।सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? क्या मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है ना? प्रियंका गांधी ने अपने जवाब से इस बात के संकेत तो दे ही दिए कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती है तो प्रियंका गांधी के ही हाथ में बागडोर रहने वाली है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी पूरा दमखम लगा रही हैं। आज कांग्रेस की ओर से मेनिफेस्टो भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि जनता को अब जागरूक होना पड़ेगा। जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। आपको इससे ऊपर उठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर जनता जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद के चक्कर में पड़ेगी तो इससे कुछ राजनीतिक दलों को ही फायदा होगा। प्रियंका के इस बयान के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं। मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद एसपी बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि वह ठीक कर रही हैं, उनके अलावा कोई दिखाई ही नहीं दे रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)