होम यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 21, 2022 08:52 PM

यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची आ गई है। भाजपा की ओर से 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इन 85 उम्मीदवारों में 15 महिला उम्मीदवार हैं। हाल में ही वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज से टिकट दिया गया है। हरदोई से नितिन अग्रवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। बिधूना विधानसभा सीट से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि रिया शाक्य हाल में ही भाजपा छोड़ने वाले विधायक विनय शाक्य की बेटी हैं। मैनपुरी से जसवीर सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराजपुर से सतीश महाना को भाजपा ने टिकट दिया है। आगा से कृष्णा पासवान चुनावी मैदान में होंगे।हाथरस से अंजुला माहौर को टिकत दिया गया है। कांग्रेस छोड़ने वाली अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट दिया गया है। सिरसागंज से हरिओम यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से पंकज गुप्ता को टिकट दिया गया है। शाहाबाद से रामवीर उपाध्याय को टिकट दिया गया है जबकि शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा निषाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर, एटा से विपिन वर्मा डेविड, पीलीभीत से संजय गंगवार, जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा, पालिया से हरविंदर रोमी साहनी भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।भाजपा की ओर से जिन लोगों को टिकट दिया गया है उनमें अरविंद गिरी का भी नाम है जिन्हें गोला गोरखनाथ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। लखीमपुर से योगेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। सिकंदरा से अजी तपाल चुनावी मैदान में होंगे। कल्याणपुर से नैलीमा कटिहार को टिकट दिया गया है। आर्य नगर से सुरेश अवस्थी चुनाव लड़ेंगे। कानपुर कैंट से रघुनंदन भदौरिया को टिकट दिया गया है। ललितपुर से रामरतन कुशवाहा को टिकट दिया गया है। महोबा से राकेश गोस्वामी चुनावी मैदान में होंगे। बांदा से प्रकाश द्विवेदी भाजपा के उम्मीदवार हैं जबकि फतेहपुर में विक्रम सिंह पर भरोसा जताया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)