होम अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 8 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2024 06:31 PM

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 8 पदक जीते

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 8 पदक जीते

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस.  छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 8 पदक जीते

लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों ने हिन्दी ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में 4 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज मेडल समेत कुल 8 पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस ओलम्पियाड में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस के छात्र प्राची सिंह, प्रतिभा सिंह, अभिनव वर्मा एवं नेतांशा वार्ष्णेय ने गोल्ड मेडल जीता है तो वहीं दक्षिता, राजशेखर अवस्थी एवं ध्रुव दीक्षित ने सिल्वर मेडल जबकि आराध्या शुक्ला ने ब्रांज मेडल जीता है। ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)