होम राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली

समाचारअर्थ व बाजारदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 26, 2021 08:42 PM

राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली

राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली

राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली

देश के दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने सोमवार को डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 जेनेरिक दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी। इन दवाओं में ग्लिमेपाइराइड टैबलेट, ग्लूकोज की सुई और इंसुलिन सॉल्यूशन शामिल हैं। एनपीपीए ने एक ट्वीट कर बताया, हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी है। इसके तहत ग्लिमेपाइराइड एक एमजी की एक टैबलेट की अधिकतम खुदरा कीमत अब 3.6 रुपये होगी जबकि दो एमजी वाले एक टैबलेट की कीमत 5.72 रुपये होगी।

25 प्रतिशत स्ट्रेंथ वाले एक एमएल ग्लूकोज इंजेक्शन की कीमत 17 पैसे, जबकि 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के एक एमएल इंसुलिन (घुलनशील) इंजेक्शन की कीमत 15.09 रुपये तय की गई है। इसी प्रकार 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ वाले एर एमएल इंटरमीडिएट एक्टिंग (एनपीएच) सॉल्यूशन इंसुलिन इंजेक्शन की कीमत भी 15.09 रुपये तय की गई है। 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के 30:70 प्रीमिक्स इंसुलिन इंजेक्शन की भी प्रति इंजेक्शन यही कीमत तय की गई है।

एनपीपीए ने कहा कि 500 एमजी मेटफॉर्मिन इमीडिएट रिलीज टैबलेट की कीमत प्रति टैबलेट 1.51 रुपये जबकि 750 एमजी वाले टैबलेट की कीमत 3.05 रुपये और एक ग्राम स्ट्रेंथ वाले मेटफॉर्मिन टैबलेट की अधिकतम कीमत 3.61 रुपये रखी गई है। मेटफॉर्मिन कंट्रोल रिलीज एक ग्राम वाले प्रति टैबलेट का अधिकतम मूल्य 3.66 रुपये है जबकि इसके 750 एमजी और 500 एमजी वाली टैबलेटों की कीमत क्रमश: 2.40 रुपये और 1.92 रुपये प्रति टैबलेट है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)