होम गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2021 10:59 PM

गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा,

गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा,

गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा,

राजस्थान में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान में रविवार शाम 4 बजे मंत्रिमंडल का विस्तान हो सकता है। ऐसे में शनिवार को पहले 3 मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दिया था और शाम होते-होते सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि रविवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे और फिर शाम को 4 बजे राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। 

राजस्थान विवाद को सुलझाने के लिए स्वयं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को आगे आना पड़ा और फिर उन्होंने एक-एक करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की और सुलह का रास्ता तैयार किया। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो चुकी है। इसी के चलते सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया और अब नए सिरे से रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक शाम करीब 6.50 बजे शुरू हुई। इस बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रियों के नाम पर सहमति बन चुकी है। वहीं एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम सबको इंतजार है लॉटरी खुलने का।

भरे जाएंगे सभी पद !

राजस्थान में मंत्रिपद की अधिकतम संख्या 30 हो सकती है। ऐसे में रविवार को सभी पदों को भरा जा सकता है। जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत को छोड़ दिया जाए तो 29 पदों पर गहलोत और पायलट खेमे के लोगों को कितने पद मिलेंगे। इसके बारे में तो पार्टी प्रदेश प्रभारी अजय माकन को पूरी जानकारी है और इसके बारे में समय-समय पर गहलोत ने बयान भी दिया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)