होम सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल कूद में प्रतिभाग करने और छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा: सांसद अरुण सागर

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 21, 2021 09:17 PM

सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल कूद में प्रतिभाग करने और छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा: सांसद अरुण सागर

सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत खेलों का हुआ आयोजन,सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से जिले भर के खिलाड़ियों को खेल कूद में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी

सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल कूद में प्रतिभाग करने और छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा: सांसद अरुण सागर

 

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर लोकसभा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हर विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। आज सांसद खेल स्पर्धा के पहले दिन विधानसभा कटरा के जूनियर हाई स्कूल के खेल मैदान में खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत दौड़ 100 मीटर, दौड़ 200 मीटर, दौड़ 400 मीटर, दौड़ 800 मीटर, दौड़ 3000 मीटर, लंबी कूद एवम् कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

 

इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्द्धा के आयोजन से जिले भर के खिलाड़ियों को खेल कूद में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा और ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभायें को निखरने का मौका भी मिलेगा।

 

इस दौरान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, जैतीपुर ब्लाक प्रमुख राजीव कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, मनमोहन सिंह, अनिल वर्मा, वीरपाल सागर, राकेश प्रजापति, जय प्रकाश द्विवेदी, बलदेव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)