होम अमेरिका में महंगाई का दबाव, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, बीफ, कॉफी सहित 200 से अधिक चीजों से हटाया टैरिफ

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2025 07:39 PM

अमेरिका में महंगाई का दबाव, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, बीफ, कॉफी सहित 200 से अधिक चीजों से हटाया टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में कई आयातित चीजों पर लगे टैरिफ को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। ट्रंप ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों सहित 200 से ज्यादा खाद्य उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को खत्म..

अमेरिका में महंगाई का दबाव, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, बीफ, कॉफी सहित 200 से अधिक चीजों से हटाया टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में कई आयातित चीजों पर लगे टैरिफ को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। ट्रंप ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों सहित 200 से ज्यादा खाद्य उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को खत्म कर दिया गया है।

ट्रंप की ओर से यह कदम उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव के जवाब में उठाया गया है, जो लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई से परेशान हैं।

चुनावी झटके के बाद टैरिफ नीति में बदलाव

ट्रंप का यह फैसला उस वक्त सामने आया है, जब इसी महीने हुए ऑफ-ईयर चुनावों में मतदाताओं ने आर्थिक चिंताओं को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया था। देश के ज्वलंत आर्थिक मुद्दों के चलते वर्जीनिया और न्यू जर्सी में रिपब्लिकन कैंडिडेट्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में बढ़ती महंगाई और किराना कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को ट्रंप की टैरिफ नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, ट्रंप अभी भी यह दावा करते हैं कि अमेरिका में कोई महंगाई नहीं है।

ब्राजील से आयातित बीफ की कीमतों पर खास नजर

ट्रंप ने इस साल अप्रैल महीने में ज्यादातर देशों से आने वाले आयात पर टैरिफ लगा दिए थे। ट्रंप और उनकी सरकार ने लंबे समय से यह कहा है कि टैरिफ से उपभोक्ताओं की कीमतें नहीं बढ़ती हैं, जबकि आर्थिक विशेषज्ञ इसके बिल्कुल उलटा सबूत पेश करते रहे हैं।

अमेरिका में बीफ की कीमतों में बढ़ोत्तरी विशेष रूप से चिंता का विषय रही है। ट्रंप पहले ही इस ओर इशारा कर चुके थे कि वे इसे कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। बीफ के सबसे बड़े निर्यातक ब्राजील से आयात होने वाले सामानों पर लगाए गए टैरिफ भी इसकी कीमतों में वृद्धि का एक प्रमुख कारण रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)