होम मुंबई में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, विदेश से लौटा शख्स पाया गया संक्रमित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2021 08:59 PM

मुंबई में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, विदेश से लौटा शख्स पाया गया संक्रमित

मुंबई में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, विदेश से लौटा शख्स पाया गया संक्रमित

मुंबई में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, विदेश से लौटा शख्स पाया गया संक्रमित

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का एक मरीज पाया गया है। इसके साथ ही भारत में ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 4 हो गई है। इससे पहले कर्नाटक में 2 मामले में और गुजरात में 1 मामला सामना आया था। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति जो हाल में ही दक्षिण अफ्रीका से लौटा था, कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। यह मामला महाराष्ट्र में पहला है जबकि देश का चौथा है।महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 33 वर्षीय यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा। उन्होंने कोई टीका नहीं लिया है। उनके उच्च जोखिम वाले संपर्कों में से 12 और कम जोखिम वाले संपर्कों में से 23 का पता लगा लिया गया है और सभी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-मुंबई उड़ान के 25 सह-यात्रियों का भी परीक्षण नकारात्मक रहा है। अभी और संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले आज ही जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात के जामनगर शहर का 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिम्बाब्वे अधिक जोखिम वाले देशों की श्रेणी में शामिल है। कर्नाटक में दो व्यक्ति वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मिले थे। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जयप्रकाश शिवहरे ने पुष्टि की कि जामनगर शहर का संबंधित व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से गुजरात आया था और दो दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था, जिसके बाद उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)