होम बच्चों को परमार्थ के संस्कार शुरू से ही दें- डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं संस्थापक, सी.एम.एस.

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2023 07:15 PM

बच्चों को परमार्थ के संस्कार शुरू से ही दें- डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं संस्थापक, सी.एम.एस.

बच्चों को परमार्थ के संस्कार शुरू से ही दें- डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं संस्थापक, सी.एम.एस.

बच्चों को परमार्थ के संस्कार शुरू से ही दें- डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं संस्थापक, सी.एम.एस.

लखनऊ, 1 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का आयोजन आज सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए डा. गाँधी ने कहा कि बच्चे का जन्म स्वार्थ सिद्धि के लिए नहीं, अपितु परमार्थ के लिए हुआ है। बच्चे तो परमात्मा के आज्ञाकारी पुत्र अर्थात युवराज बनकर इस संसार की सेवा करने के लिए पैदा हुए है, अतः परमात्मा के दिव्य गुणों जैसे सदाचार, ईमानदारी, अहिंसा, न्याय, सहयोग आदि जीवन मूल्यों को बच्चों में प्रारम्भ से ही रोपित करें।

            इस शानदार समारोह में जहाँ एक ओर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से सभी दर्शकों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं दूसरी ओर छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, विश्वव्यापी चिंतन, विश्व की सेवा के लिए तथा सभी चीजों में उत्कृष्टता विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट किये। इसके अलावा, विश्व संसद, सर्वधर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना, लोकनृत्य आदि विभिन्न कार्यक्रमों ने अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को दृढ़-संकल्पित है। उन्होंने समारोह में पधारकर बच्चों की हौसलाअफजाई करने के लिए अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)