होम दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट? टाइमिंग से किराए तक जानिए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2023 09:59 PM

दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट? टाइमिंग से किराए तक जानिए

दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट? टाइमिंग से किराए तक जानिए

दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट? टाइमिंग से किराए तक जानिए

भारतीय रेलवे देशभर में कई रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, नॉर्थईस्ट, राजस्थान समेत कई अन्य जगह भी वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है।

वंदे भारत में न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं, बल्कि उनका एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने का समय भी काफी बचता है। अप्रैल के पहले हफ्ते में अजमेर-दिल्ली वाया जयपुर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने वाली है।

राजस्थान में चलने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इसके रूट, टाइमिंग की भी जानकारी अब सामने आ चुकी है। यह ट्रेन दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और अजमेर में रुकेगी। अभी वंदे भारत का ट्रायल रन चल रहा है, जिसमें उसकी अधिकतम स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और फिर बाद में सबकुछ सही रहता है तो इसकी स्पीड को 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ा दिया जाएगा।

जानिए वंदे भारत ट्रेन का रूट, टाइमिंग
राजस्थान और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दिल्ली से शाम 6.10 बजे होगी। यह 6.45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद इसका स्टोपेज रेवाड़ी होगा, जहां यह 7.35 बजे पहुंचेगी और अलवर यह 8.25 बजे रुकेगी। रात 10.20 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन का आखिरी स्टोपेज अजमेर में 12.15 बजे होगा। वंदे भारत कुल समय छह घंटे और पांच मिनट लेगी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को छोड़कर बाकी के छह दिन यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन में कुल 1,196 लोग यात्रा कर सकेंगे और एक कोच में 78 सीट होंगी। हालांकि, अब तक किराए का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत एसी चेयर कार की 800 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास की 1800 रुपये तक हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)