होम सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस में प्राइमरी छात्रों हेतु नये भवन का भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2023 07:24 PM

सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस में प्राइमरी छात्रों हेतु नये भवन का भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस में प्राइमरी छात्रों हेतु नये भवन का भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस में प्राइमरी छात्रों हेतु नये भवन का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 22 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) में प्री-प्राइमरी व प्राइमरी छात्रों के लिए नव-निर्मित नये भवन का उद्घाटन आज सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये नवनिर्मित भवन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धन को धन्यवाद दिया। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्टप्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से इस नये भवन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। हमारा प्रयास है कि छात्रों को आधुनिक सुविधायें उपलब्ध करवायें।इस अवसर पर ओपेन डे समारोह का आयोजन भी किया गया। विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में नन्हें-मुन्हें छात्र उत्साह से लबालब थे, वहीं दूसरी ओर नन्हें-मुन्हें बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा देख उनके माता-पिता, अभिभावक, दादा-दादी व नानी-नादी गद्गद् दिखाई दिये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)