होम सी.एम.एस. चौक के मेधावी छात्र पुरष्कृत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 20, 2023 07:25 PM

सी.एम.एस. चौक के मेधावी छात्र पुरष्कृत

सी.एम.एस. चौक के मेधावी छात्र पुरष्कृत

सी.एम.एस. चौक के मेधावी छात्र पुरष्कृत

लखनऊ, 20 मार्च। सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित मेधावी छात्र स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने किया। अपने उद्घाटन भाषण मे डा. गाँधी ने कहा कि छात्र ही विश्व का भविष्य हैं। अतः बच्चों को सजाना, संवारना, उन्हें भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा देना हम सबका कर्तव्य है। इस कार्य में विद्यालय, अभिभावक व समाज तीनों को अपनी भूमिका निभानी होगी।

            इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत के माध्यम से ईश्वरीय एकता का ऐसा आलोक बिखेरा कि दर्शकों की तालियों से ऑडिटोरियम गूँज उठा। छात्रों ने अभिभावकों के समक्ष न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान का अपितु गीत, संगीत व नृत्य द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, साथ ही विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा-3 से 11 तक के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद की प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने अभिभावको को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)