होम सी.एम.एस. अलीगंज में भी कैम्ब्रिज सेक्शन खुला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2023 06:27 PM

सी.एम.एस. अलीगंज में भी कैम्ब्रिज सेक्शन खुला

सी.एम.एस. अलीगंज में भी कैम्ब्रिज सेक्शन खुला

सी.एम.एस. अलीगंज में भी कैम्ब्रिज सेक्शन खुला

लखनऊ, 19 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) में कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन खुल गया है। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन भावी पीढ़ी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए तैयार करने, उच्च स्तरीय रोजगार एवं जीवन के लिए तैयार करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। कैम्बिज का अनूठा पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति छात्रों को स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का पूरा ज्ञान प्रदान करता है, जो आगे चलकर वैश्विक सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह को कैम्ब्रिज सेक्शन खोलने हेतु बधाई दी।

            गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) में पहले से ही कैम्ब्रिज सेक्शन की नियमित पढ़ाई हो रही है। अब तीसरे कैम्पस सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) में कैम्ब्रिज सेक्शन के एडमीशन प्रारम्भ हो गये हैं। इच्छुक अभिभावक कैम्ब्रिज सेक्शन में अपने बच्चों के एडमीशन हेतु सम्बन्धित कैम्पस में सम्पर्क कर सकते हैं। सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध है, जो कि वैश्विक स्तर पर मान्य है। यही कारण है कि अभिभावकों के बीच अपने बच्चों को कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम से पढ़ाई करवाने में अच्छी खासी रूचि दिखाई दे रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)