होम दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होंगे ओवर कम?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 18, 2023 09:20 PM

दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होंगे ओवर कम?

दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होंगे ओवर कम?

दूसरे वनडे में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होंगे ओवर कम?

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। दूसरा मैच रविवार (19 मार्च) को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

लेकिन बारिश की वजह से दूसरा मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। विशाखापट्टनम में भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार को पूरे दिन मौसम खराब रहने वाला है, जिसके कारण पिच को ढक कर रखा जाएगा।

दूसरे वनडे के लिए मौसम की भविष्यवाणी आंधी के साथ बारिश की है, जिसका मतलब है कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कर सकते हैं। मैच वाले दिन बारिश की आशंका 31 से 51 प्रतिशत तक है और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मैच के बीच में यानि पांच बजे के करीब 51 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। जिसकी वजह से मैच रोके जाने की संभावना है। मैच के दौरान अगर बारिश खलल डालती है तो कम ओवर्स का मैच फैंस को देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत से श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी और बल्लेबाजी में भी सुधार करना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से निश्चित रूप से शीर्ष क्रम मजबूत होगा जो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की रफ्तार और 'वैरिएशन' के आगे पस्त हो गया था।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल(विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शारदुल ठाकुर , अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नुस लाबुशेन, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)