होम क्या दूसरा विकास दुबे कांड करेगी यूपी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2023 11:10 PM

क्या दूसरा विकास दुबे कांड करेगी यूपी सरकार

क्या दूसरा विकास दुबे कांड करेगी यूपी सरकार

क्या दूसरा विकास दुबे कांड करेगी यूपी सरकार

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से विकास दुबे कांड की बातें बार-बार हो रही हैं। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने अतीक अहमद के बेटे की हत्या की आशंका जताई।

सपा नेता के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भी अतीक के बेटे के एनकाउंटर की आशंका जता दी है। मायावती ने कहा कि सवला किया कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा विकास दुबे कांड करेगी।

मायावती ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद इस सम्बंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी?

कहा कि वैसे पुराने राजू पाल हत्याकाण्ड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है, किन्तु पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)