होम फरदीन खान ने बिना डायटिंग इस तरह कम किया था 18 किलो वजन, सबके लिए है आसान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2023 09:34 PM

फरदीन खान ने बिना डायटिंग इस तरह कम किया था 18 किलो वजन, सबके लिए है आसान

फरदीन खान ने बिना डायटिंग इस तरह कम किया था 18 किलो वजन, सबके लिए है आसान

फरदीन खान ने बिना डायटिंग इस तरह कम किया था 18 किलो वजन, सबके लिए है आसान

फरदीन खान का वजन कुछ साल पहले काफी बढ़ गया था। इस दौरान उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब वह एकदम फिट और स्मार्ट नजर आते हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में रह चुका है।

अगर आप भी सिलेब्स को देखकर सोचते हैं कि वजन घटाने के लिए ये लोग खुद को भूखा रखते हैं और बहुत वर्कआउट करते हैं तो यह पूरा सच नहीं है। फरदीन खान से लेकर कटरीना कैफ तक फिट रहने के लिए जो फंडा बताते हैं, उसे फॉलो करना आपके लिए बेहद आसान है।

नहीं थी कोई खास डायट
फरदीन खान की साल 2016 में जबरदस्त ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद जब वह फिट होकर पब्लिक में आए तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। फरदीन ने छह महीने में करीब 18 किलो वजन कम कर लिया था। उन्होंने बताया था कि डायट चेंज, वर्कआउट के अलावा इसमें उनके परिवार का सपोर्ट भी काफी अहम था। फरदीन ने बताया था कि वजन कम करने के लिए कोई स्पेशल डायट फॉलो नहीं की थी बल्कि उन्होंने सही तरीके से हेल्दी खाना शुरू कर दिया था। साथ में उन्होंने सही वर्कआउट भी चुना था।

वर्कआउट को बनाया रूटीन
फरदीन खान ने बताया था कि वजन कम करना मुश्किल तो था लेकिन इसे मेनटेन रखना और भी कठिन है। इसमें उनकी वाइफ नताशा ने साथ दिया था। उन्होंने वजन कम होने के बाद लापरवाही नहीं की बल्कि वर्कआउट को अपना रूटीन बना लिया।

कटरीना नहीं खातीं ये 3 चीजें
कटरीना कैफ ने भी रेडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह फिट कैसे रहती हैं। उन्होंने बताया था कि वह खुद को भूखा नहीं रखतीं। वह बहुत खाती हैं लेकिन सही चीजें खाती हैं। कटरीना ने बताया था, मैं चीनी, डेयरी और मीट नहीं खाती हूं। कटरीना ने बताया था कि वह कार्बोहाइड्रेट, आलू और चावल आप सब कुछ खा सकते हैं। ये हेल्दी होते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)