होम होली पर घर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों की भरमार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2023 09:26 PM

होली पर घर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों की भरमार

होली पर घर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों की भरमार

होली पर घर जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनों की भरमार

होली के नजदीक आते ही लोग अपने-अपने घर जाने के लिए ट्रेन में टिकट ढूंढ़ने लगते हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट न मिलने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेलवे की नई घोषणा यात्रियों के लिए एक सौगात बन कर आई है।

भारतीय रेल ने होली को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली से पटना, लखनऊ और वाराणसी आदि रूट पर फेरे लगाएंगी।

उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा, "रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें देश भर के अलग अलग रूट पर फेरे लगाएंगी।"

स्पेशल ट्रेनें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएंगी। जिसमें एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य अनारक्षित तौर पर बैठने की सुविधा होगी।

दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें

04672/04671: नई दिल्ली से कटरा
04412/04411: नई दिल्ली से लखनऊ
04066/04065: नई दिल्ली से पटना
04052/04051: नई दिल्ली से वाराणसी

अलग-अलग रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

04053/04054: आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर- आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व एसी
04530/04529: बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04052/04051: आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04048/04047: आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
04518/04517: चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04412/04411: आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04060/04059: आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04062/04061: दिल्ली-बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04064/04063: आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04070/04069: आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
04068/04067: नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
03251/03252: राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट वीकली एक्सप्रेस स्पेशल
05577/05578: सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा वीकली एक्सप्रेस स्पेशल
05269/05270: मुजफ्फरपुर-वलसाड-मुजफ्फरपुर वीकली एक्सप्रेस स्पेशल

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)