होम सी.एम.एस. के मेधावी छात्र पुरष्कृत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2023 07:33 PM

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र पुरष्कृत

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र पुरष्कृत

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र पुरष्कृत

लखनऊ, 6 मार्च। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से प्रशिस्त पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद की प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।यह सम्मान समारोह सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा आयोजित ‘डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स’ के अवसर पर किया गया।

‘डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स’ का उद्घाटन सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर किया एवं मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण शिक्षा बालक को व्यक्तिगत तथा सामाजिक दोनों क्षेत्रों में रचनात्मक विकास हेतु प्रेरित करती है। सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वाली, दादा-दादी गीत, एक्शन सांग, मदर्स सांग, होली डांस आदि विभिन्न कार्यक्रमों को सभी ने खूब सराहा। सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचिभुवन जोशी ने इस अवसर पर कहा कि स्कूल पर बालक को एक अच्छा इंसान बनाने की नैतिक जिम्मेदारी होती है और यह पुनीत कार्य अभिभावकों के सहयोग से ही संभव है। मुझे हार्दिक प्रसन्नता है कि हमें अभिभावकों का सहयोग निरन्तर मिल रहा है। इसके लिए अभिभावकों का हृदय से आभार व्यकत करती हूँ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)