होम लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2023 09:18 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें कितनी सीटों पर लड़ेंगे

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आजमगढ़ दौरे पर गये अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी ने बड़े अंतर से जीता है.

बीजेपी ने मैनपुरी में जो हार देखी है, वह उसका आंकलन नहीं कर पायी है. बीजेपी के पास महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुनी करने, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जवाब नहीं है. ओम प्रकाश राजभर किधर से लड़ेंगे, इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि वह स्वयं जाने किधर से लड़ेंगे.

बीजेपी ने हर चीज महंगी की

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हर चीज की महंगी कर दी है. दूध महंगा हो गया है. परिवहन महंगा हो गया, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. बिजली महंगी होने जा रही है. सरकार बताये कि इन सबका मुनाफा कहां जा रहा है. बीजेपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का सपना दिखा रही है. लेकिन यह नहीं बता रही है कि उसके लिए जीडीपी की विकास दर कितनी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश हर पैरामीटर में पिछड़ गया है.

टॉप 10 और टॉप 100 अपराधियों की सूची क्यों नहीं जारी कर रही सरकार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात करती है, लेकिन यह बतायें कि टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची क्यों नहीं जारी की जा रही है. भाजपा के तमाम नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है और कई जगह नोटों के साथ पकड़े जा रहे हैं. नौजवानों को धोखा दिया गया है. उसने नौकरी और रोजगार नहीं दिया. नौजवान 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे, नहीं तो बीजेपी अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी देगी.

निजीकरण और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देगी बीजेपी

बीजेपी निजीकरण करेगी और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देगी. हमारा नौजवान वर्दी पहन कर देश की सेवा करना चाहता है. आधी अधूरी नौकरी नहीं चाहता है. नौजवानों को एक होकर देश और समाज को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हटाना होगा.

बीजेपी ने पुलिस व्यवस्था को बर्बाद किया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. पुलिस का व्यवहार बदल गया है. देश में सबसे ज्यादा हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है. देश कानून और संविधान से चलना चाहिए. लेकिन भाजपा सरकार न कानून मान रही है और न संविधान को मानती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)