होम त्रिपुरा की दीदी बनेंगी राज्य की पहली महिला CM? कौन हैं प्रतिमा भौमिक जो रच सकती हैं इतिहास

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2023 08:48 PM

त्रिपुरा की दीदी बनेंगी राज्य की पहली महिला CM? कौन हैं प्रतिमा भौमिक जो रच सकती हैं इतिहास

त्रिपुरा की दीदी बनेंगी राज्य की पहली महिला CM? कौन हैं प्रतिमा भौमिक जो रच सकती हैं इतिहास

त्रिपुरा की दीदी बनेंगी राज्य की पहली महिला CM? कौन हैं प्रतिमा भौमिक जो रच सकती हैं इतिहास

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस पूर्वोत्तर राज्य में 33 सीटें जीतकर IPFT-BJP गठबंधन की सत्ता में वापसी हुई है। इसके साथ ही नई सरकार के गठन की कवायदें भी तेज हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण को शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य में अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को पहली बार महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली है। माना जा रहा है कि बीजेपी लीडरशिप महिला दिवस (8 मार्च) पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को सीएम पद सौंप सकता है।

प्रतिमा भौमिक के पास फिलहाल केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्रालय है। वह लोकसभा में पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। भौमिक 90 के दशक से ही त्रिपुरा में भाजपा का चेहरा बनी हुई हैं। वह 1991 में भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में महिला कॉलेज से जैव विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, वह कॉलेज के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रति आकर्षित रहीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। भौमिक को लोग उनकी सिंपल लाइफ स्टाइल से पहचानते हैं। साथ ही उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ नेता मानते हैं।

त्रिपुरा की पहली महिला भाजपा सांसद
बीजेपी लीडर प्रतिमा भौमिक 53 साल की हैं। पार्टी में शामिल होने के एक साल बाद ही वह भाजपा त्रिपुरा राज्य समिति की मेंबर बन गईं। 1992 में उन्हें धनपुर मंडल के नेता के रूप में नियुक्त किया गया। वह त्रिपुरा की भाजपा महिला मोर्चा और संगठन की राज्य युवा शाखा की उपाध्यक्ष चुनी गईं। बीजेपी के उपाध्यक्ष के तौर पर 2 साल काम करने के बाद 2018 के चुनावों से पहले उन्हें त्रिपुरा बीजेपी महासचिव नियुक्त किया गया। इस इलेक्शन में बीजेपी को भारी जीत मिली। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भौमिक ने 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वह त्रिपुरा की पहली महिला भाजपा सांसद हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में नियुक्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने वाली पहली स्थायी निवासी भी बनीं।

स्थानीय लोग प्रतिमा भौमिक को बुलाते हैं दीदी
त्रिपुरा के स्थानीय समुदाय के बीच सक्रिय भागीदारी की वजह से लोग उन्हें 'दीदी' (बहन) कहकर बुलाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वह अल्पसंख्यकों और महिला अधिकारों के मुद्दे अक्सर उठाती रही हैं। भौमिक सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जुड़ी रहती हैं। बताते हैं कि कला और संस्कृति से जुड़े पारंपरिक रूपों की वह समर्थक हैं। बीजेपी की इस फायरब्रांड नेता ने धनपुर में CPM को जोरदार झटका दिया। उन्होंने इस पारंपरिक वाम गढ़ का ध्वस्त कर डाला, जहां से समर चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार पिछले 50 वर्षों से प्रतिनिधित्व करते रहे। सीपीएम ने इस बार प्रतिमा भौमिक के खिलाफ 42 वर्षीय कौशिक चंदा को उम्मीदवार बनाया था।

शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को त्रिपुरा में भाजपा और इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस्तीफा देने के बाद बताया था कि नई सरकार 8 मार्च को शपथ लेगी और पीएम मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगरतला के विवेकानंद मैदान में होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)