होम पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी गुजरात और मुंबई
पहले मैच में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी गुजरात और मुंबई
महिला क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक दिन है। भारत में शनिवार से वीमेंग प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगाज हो गया है। डब्ल्यूपीएल 2023 में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (जीजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है।
दोनों की टक्कर मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रही है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ क्रिकेटर बेथ मूनी के हाथों में है जबकि मुंबई की बागडोर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास है। दोनों कप्तानों की नजर आज ऐतिहासिक मैच को अपने नाम कर पर होगी।
GGW vs MIW Live Score and Updates
MIW 17/1 (3 ओवर)*
8:15 PM मुंबई को पहला झटका यस्तिका भाटिया के तौर पर लगा है। भाटिया ने 8 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें तनुजा कंवर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जॉर्जिया वेयरहम को कैच थमाया। वह प्वाइंट की तरफ शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुईं। मैथ्यूज 14 और नताली साइवर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:05 PM हेली मैथ्यूज ने टूर्नामेंट का पहला छक्का और चौका जड़ा है। मानसी जोशी ने दूसरे ओवर में 12 रन लुटाए। मैथ्यूज ने स्क्वायर लेग के ऊपर से हवाई फायर किया और दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा ड्राइव किया कर बाउंड्री हासिल की।
8:05 PM मैच शुरू हो गया है। गुजरात की ओर से हेली मैथ्यूज और यस्तिका भाटिया बतौर ओपनर उतरीं। वहीं, मुंबई के लिए एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में दो रन दिए। मैथ्यूज और यस्तिका ने एक-एक रन लिया।
7:55 PM भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग की टीमों को बेस्ट विशेज दी है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज से डब्ल्यूपीएल का आगाज हो रहा है। सभी टीमों को शुभकामनाएं। हमारी मुंबई इंडियंस टीम की लड़कियों को विशेष बधाई।
7:45 PM गुजरात और मुंबई की प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटटकीपर), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इस्हाक।
7:35 PM मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए खास दिन है। हम इस पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है, लेकिन इसमें गेंदबाजों के लिए भी काफी कुछ है। हमारे टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो आज मैदान पर उतरेंगी। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे कैसे खेलती हैं?
7:30 PM गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान मूनी ने कहा कि घास काफी दिख रही है। यह एक सख्त और सपाट पिच है। मैं डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं।
7:00 PM महिला प्रीमियर लीग की रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी हुई। सेरेमनी में कियारा आडवाणी, कृति सेनन और सिंगर एपी ढिल्लन ने परफॉर्म किया।
6:00 PM पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सत्र में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने पर निराशा जताई है। बता दें कि पांच फ्रेंचाइजी में से दो की कमान भारतीय प्लेयर के पास है जबकि तीन की बागडोर विदेशी खिलाड़ी संभाल रही हैं। अंजुम ने कहा कि मुझे यह पसंद नहीं आया कि अधिकांश टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में चुना है। यह एक भारतीय लीग है और भारतीय परिस्थितियों में खेली जाएगी। ऐसे में अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास क्षमता है तो उन्हें कप्तान होना चाहिए था।
5:25 PM हाल ही में खबर आई थी कि गुजरात टीम की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन अनफिट होने के कारण डब्ल्यूपीएल 2023 से बाहर हो गई हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज की प्लेयर ने इस तरह की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी के मैसेज की सराहना करती हूं लेकिन मैं किसी मेडिकल कंडीशन से नहीं जूझ रही।
5:00 PM डब्ल्यूपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का लगेगा। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कृति सेनन परफॉर्म करेंगी। इनके अलावा, सिंगर एपी ढिल्लन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
4:50 PMगुजरात जाएंट्स-मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, साइका इशाका, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, स्नेह राणा (उपकप्तान), मानसी जोशी, मोनिका पटेल और दयालन हेमलता।
4:40 PMगुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड
बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड), एशले गार्डनर, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, स्नेह राणा (उपकप्तान), सबबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालम हेमलता), मोनिका पटेल, तनुजा कंवर), सुषमा वर्मा), हर्ले गाला, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील, अश्विनी कुमारी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।