होम 122 साल में सबसे गर्म फरवरी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया अगले तीन महीने में क्या होगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2023 08:46 PM

122 साल में सबसे गर्म फरवरी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया अगले तीन महीने में क्या होगा

122 साल में सबसे गर्म फरवरी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया अगले तीन महीने में क्या होगा

122 साल में सबसे गर्म फरवरी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया अगले तीन महीने में क्या होगा

फरवरी के महीने में ही भीषण गर्मी इस बार लोगों की परीक्षा ले रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया कि बीते 122 साल में यह फरवरी सबसे गर्म रही है।

इस दौरान दिन का औसत तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। विभाग के मुताबिक इससे पहले साल 1901 में फरवरी महीने का औसत तापमान सामान्य से 0.81 डिग्री सेल्सियस रहा था। रात के तापमान के मामले में भी यह पांचवें सबसे गर्म महीने के रूप में दर्ज किया गया है। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा सताएगी।

झुलसाएगी गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पूर्वी, पूर्वी और मध्य भारत के साथ-साथ उत्तरी-पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में भी मार्च से मई तक तापमान औसत से काफी ज्यादा रहेगा। इसके साथ ही इस बात की भी काफी ज्यादा संभावना है कि अगले तीन महीनों तक मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों और उत्तरी पश्चिम में हीटवेव का प्रकोप झेलना होगा। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी औसत से ज्यादा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर मार्च को बसंत का महीना कहा जाता है। लेकिन इस बार यह गर्मी के मौसम में लेकर जाने वाला महीना साबित होगा। हालांकि दक्षिण पेनिसनसलर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

बारिश को लेकर कही यह बात
इस साल गर्मी का आलम कैसा रहेगा, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि मध्य भारत को मार्च में ही हीटवेव कंडीशंस का सामना करना होगा। दक्षिण भारत में तापमान औसत रहने का अनुमान है, लेकिन देश अन्य हिस्से मार्च से ही गर्मी से झुलसने लगेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राहत भरी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में 83 से 117 फीसदी की सामान्य बारिश होने का अनुमान है। हालांकि उत्तरी पश्चिमी, पश्चिमी मध्य और पूर्वी और नॉर्थईस्ट भारत के कुछ हिस्सों में औसत से कम बरसात होने का अनुमान जताया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)