होम किसी धर्म को लेकर ना करें बयानबाजी,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2023 09:47 PM

किसी धर्म को लेकर ना करें बयानबाजी,

किसी धर्म को लेकर ना करें बयानबाजी,

किसी धर्म को लेकर ना करें बयानबाजी,

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में सभी पार्टियां फूंक फूंक कर कदम रख रही हैं। भाजपा ने अपने सांसदों को धार्मिक मामलों पर किसी भी तरह का बयान नहीं देने की हिदायत दी है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को सख्त लहजे में कहा है कि हिंदू राष्ट्र, धर्म गुरुओं के समर्थन या विरोध में कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए। इस हिदायत के बाद नेताओं के सुर बदलने लगे हैं। खंडवा के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का कहना है कि भारत तो हिंदू राष्ट्र है ही, मैं नही समझता कि अलग से इसको हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई जरूरत है।

सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मानना है कि धर्म या राष्ट्र पर दिए गए विवादित बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है। साथ ही चुनाव में नुकसान होने की आशंका रहती है। विपक्षी इन बयानों को मुद्दा बनाकर दुष्प्रचार की कोशिश करते हैं। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं से वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि धार्मिक बयान विपक्षी दलों को पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार का मौका देते हैं। भाजपा विकास और गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर चल रही है। ऐसे में सांसदों की जिम्मेदारी है कि सरकार विजन पर ही चर्चा करें।

जेपी नड्डा ने नेताओं से कहा था कि युवा धार्मिक बयानों को नकारात्मक रूप से लेते हैं। नड्डा ने केंद्रीय बजट, कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार और अपनी विरासत पर गर्व जैसी बातों को लेकर आम लोगों के बीच जाने को कहा था। इस बीच खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा है कि भारत तो हिंदू राष्ट्र है ही... इसको अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई जरूरत नहीं है। भारत का हर व्यक्ति हिंदुत्व को मानता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास को लेकर एक माहौल बना है। इसके लिए अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं है।

सनद रहे कुछ दिन पूर्व दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को किसी भी तरह की विवादित बयानबाजी से बचने की नसीहत दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि पार्टी नेताओं को फिल्मों पर बयान देने से बचना चाहिए। पीएम मोदी की नसीहत से पहले शाहरुख खान की पठान मूवी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा बेहद मुखर नजर आ रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री की हिदायत के बाद उनके सुर बदल गए थे। बाद में नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि 'पठान' फिल्म का विरोध नहीं होना चाहिए क्योंकि फिल्म से विवादित चीजें हटा ली गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)