होम कल से 3 दिनों तक होगी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट; जानिए मौसम का ताजा हाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2023 09:36 PM

कल से 3 दिनों तक होगी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट; जानिए मौसम का ताजा हाल

कल से 3 दिनों तक होगी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट; जानिए मौसम का ताजा हाल

कल से 3 दिनों तक होगी बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्ट; जानिए मौसम का ताजा हाल

ठंड खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी है। फरवरी में ही कई राज्यों में काफी गर्मी पड़ने लगी है।

गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों में कई जगह पारा 30 डिग्री के पार जा चुका है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ जगह आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी जगह अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा। अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कुछ जगह हल्की बारिश देखी गई। वहीं, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में सुबह और शाम के समय कोहरा रिकॉर्ड किया गया।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 19 फरवरी से असर दिखाई देगा। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान में 20 फरवरी को कुछ जगह आंधी-तूफान के आने और बिजली कड़कने की आशंका है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 फरवरी व उत्तरखंड में 21 फरवरी को कुछ जगह पर आंधी तूफान आ सकता है। नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम में 20 से 22 फरवरी तक तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाच प्रदेश, असम और मेघालय में 21 व 22 फरवरी को छिटपुट जगह पर आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

कहां कितना रहेगा तापमान
देशभर के तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में सबसे ज्यादा तापमान 37-39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, अगले चार से पांच दिनों के बीच उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और महाराष्ट्र में मिनिमम टेम्प्रेचर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं है। उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस मिनिमम टेम्प्रेचर गिर सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)