होम चाचा को हटाकर खुद पाकिस्तान की PM बनना चाहती हैं मरियम नवाज?
चाचा को हटाकर खुद पाकिस्तान की PM बनना चाहती हैं मरियम नवाज?
पाकिस्तान में कभी भी कोई प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। 2018 के चुनावों में धूमधाम से जीतकर आए इमरान खान पिछले साल सत्ता से हटा दिए। इमरान के बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
अब खबर है कि शहबाज शरीफ के भी बुरे दिन आने वाले हैं। कोई और नहीं बल्कि उनकी भतीजी और पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ की बेटी ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शहबाज के मिनी बजट के नाराज मरियम
दरअसल दो दिन पहले शहबाज शरीफ सरकार ने अधिक टैक्स लगाने और पेट्रोल की कीमत में वृद्धि करने के लिए एक मिनी बजट पेश किया था। इस बजट के पेश होने के एक दिन बाद, पीएमएल-एन पार्टी की मुख्य आयोजक मरियम नवाज ने खुद को न केवल "अलोकप्रिय" कदमों से बल्कि सरकार से भी अलग कर लिया।
ज्ञात हो कि पाकिस्तान की गठबंधन सरकार का नेतृत्व पीएमएल-एन कर रही है जो मरियम के पिता नवाज शरीफ की बनाई पार्टी है। इस्लामाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करते हुए मरिन ने कहा, “नौ दलों की यह गठबंधन सरकार हमारी सरकार नहीं है। हमारी सरकार नवाज शरीफ की सरकार होगी।"
आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा है। उसे दिवालिया होने से बचने के लिए विदेशी मदद की सख्त जरूरत है। ऐसे में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ समझौता कर रहा है। समझौते के तहत पाकिस्तान ने 170 अरब रुपये के नए टैक्स लगाए हैं। टैक्स के चलते जनता नाराज न हो जाए इसीलिए मरियम अब खुद को चाचा से अलग पेश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल नवंबर में पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की सेवानिवृत्ति के बाद पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को "वास्तविक" शक्ति मिली। उन्होंने बहावलपुर में एक मीडिया वार्ता में कहा था, "नवंबर से पहले, कोई और सरकार चला रहा था।"
चाचा को हटाकर पीएम बनना चाहती हैं मरियम?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों की मानें तो चाचा शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर मरियम का इरादा कुछ और प्रतीत होता है। वह खुद शहबाज शरीफ की जगह पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इसके लिए परदे के पीछे शहबाज शरीफ के खिलाफ मरियम के पति कैप्टन (रि) मो. सफ़दर पार्टी में माहौल बना रहे हैं। सफदर ही शहबाज शरीफ को हटाकर पत्नी मरियम को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम चला रहे हैं।
पंजाब में खूब रैलियां कर रहीं मरियम
जनवरी में, पीएमएल-एन नेतृत्व द्वारा मरियम नवाज को पार्टी का मुख्य आयोजक नियुक्त किया गया था। उन्हें "पार्टी को पुनर्गठित करने" और मतदाताओं को छिटकने से रोकने का काम दिया गया था। क्योंकि बिगड़ते आर्थिक संकट ने शहबाज सरकार को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। पिछले महीने लंदन से पाकिस्तान लौटने के बाद से, मरियम पंजाब भर में रैलियों को संबोधित कर रही हैं और अक्टूबर में होने वाले आम चुनावों से पहले अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।