होम वैज्ञानिकों ने रिसर्च के लिए पांच दशक पहले उगाया था अद्भुत जंगल
वैज्ञानिकों ने रिसर्च के लिए पांच दशक पहले उगाया था अद्भुत जंगल
दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है, कुछ रहस्य तो ऐसे हैं जिनके बारे में सुनकर ही लोग डर जाते हैं. वहीं कुछ ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में आज तक कोई जान नहीं पाया है. आज हम आपको ऐसे जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं जो रहस्यों से भरा पड़ा है.
यह जंगल जापान में है. इस जंगल के बारे में सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है.
आज इस जंगल में जाने से हर कोई कतराता है. जापान में स्थित इस जंगल में ऐसा कुछ खास है जो इसे दुनिया के अन्य सभी जंगलों से एकदम ही अलग करता है. यह जंगल जापान के मियाजाकी प्रीफेक्चर में निचिनन सिटी के पास है. इस जंगल की सबसे अजीब बात है कि अगर इसे ऊंचाई से देखा जाए तो ऐसा लगता है कि यहां मानो कोई युएफओ यानि कोई एलियन उतरा हो.
इस जंगल में लगाए गए पेड़ चक्र जैसी आकृति का निर्माण करते हैं. ऐसा लगता है ये किसी घेरे में मौजूद हैं. अगर आप किसी फ्लाइट या हेलीकॉप्टर से इस जंगल के ऊपर से गुजरेंगे तो इसकी आकृति आपको चौंका सकती है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह जंगल प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसे वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंट के तरह बनाया है.

जापान के इस जंगल की सबसे खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने यह एक्सपेरिमेंट हाल-फिलहाल नहीं बल्कि 50 साल पहले किया था. वैज्ञानिकों ने इस एक्सपेरिमेंट को ऐसा किया था कि यहां घुमावदार आकृति में पेड़ उगने लगे. वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट का 'एक्सपेरिमेंटल फॉरेस्ट्री' नाम दिया था. इस एक्सपेरिमेंट का मकसद पेड़ों की दूरी के आधार पर उनके विकास को समझना था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।