होम सत्य, लोकतंत्र और बालासाहेब के विचारों की जीत, शिवसेना नाम मिलने पर बोले CM शिंदे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2023 09:11 PM

सत्य, लोकतंत्र और बालासाहेब के विचारों की जीत, शिवसेना नाम मिलने पर बोले CM शिंदे

सत्य, लोकतंत्र और बालासाहेब के विचारों की जीत, शिवसेना नाम मिलने पर बोले CM शिंदे

सत्य, लोकतंत्र और बालासाहेब के विचारों की जीत, शिवसेना नाम मिलने पर बोले CM शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा उनके धड़े को वास्तविक शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के फैसले को बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा की जीत बताया।

उन्होंने आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देता हूं। लोकतंत्र में बहुमत का महत्व होता है। शिंदे ने कहा कि यह बालासाहेब की विरासत की जीत है। हमारी शिवसेना वास्तविक है। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ओरिजनल है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने बालासाहेब के विचारों को ध्यान में रखते हुए पिछले साल महाराष्ट्र में (भारतीय जनता पार्टी के साथ) सरकार बनाई थी। उद्धव गुट द्वारा आरोप लगाए जाने की बात पर शिंदे ने कहा कि यह तो उनका काम है। एकनाथ शिंदे ने इसे आनंद दिघे के विचारों की जीत बताई है। उन्होंने कहा कि यह मेरे मेरे सहयोगी विधायकों और सांसदों की जीत है। उन्होंने इसे सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया।

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह इस फैसले को लेकर कांफिडेंट थे। उन्होंने कहा कि बालासाहेब के आदर्शों पर चलने वाली असली शिवसेना को जीत मिली है। उद्धव गुट द्वारा जताए जा रहे विरोध पर फडणवीस बोले कि उनकी तरफ से इससे अलग प्रतिक्रिया आने की उम्मीद भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उद्धव गुट की तरफ से दोनों प्रतिक्रिया लिखकर रखी गई थी। अगर उनके हित में फैसला आते वह उस तरह का बयान देते।
 

संजय राउत बोले लोकत्रंत की हत्या
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) धड़े के सांसद संजय राउत ने आयोग के आदेश को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी आयोग के फैसले के खिलाफ लोगों के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि हम फैसले को चुनौती देंगे। हमें ऐसे फैसले की उम्मीद थी। यह सब दबाव में हुआ है। मुझे निर्वाचन आयोग पर भरोसा नहीं है। पाला बदलने के लिए शिंदे गुट के विधायकों द्वारा पैसे लेने के आरोपों के संदर्भ में राउत ने कहा कि यह खोके की जीत है।

अन्य नेताओं ने कही यह बात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग के फैसले से हैरान हैं। यह एक स्वायत्त निकाय है और मुझे नहीं पता कि आयोग ने किस आधार पर यह फैसला दिया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी और उन्होंने फैसला किया था कि उद्धव ठाकरे उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला उम्मीद के अनुरूप था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)