होम बीजेपी के खेमें में खलबली मचा सकता है जयंत चौधरी का ये एलान, अखिलेश यादव के लिए बड़ी राहत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2023 08:16 PM

बीजेपी के खेमें में खलबली मचा सकता है जयंत चौधरी का ये एलान, अखिलेश यादव के लिए बड़ी राहत

बीजेपी के खेमें में खलबली मचा सकता है जयंत चौधरी का ये एलान, अखिलेश यादव के लिए बड़ी राहत

बीजेपी के खेमें में खलबली मचा सकता है जयंत चौधरी का ये एलान, अखिलेश यादव के लिए बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में हर दल पूरी तरह जुट गए हैं. बीजेपी (BJP) ने पूर्वांचल से अपने अभियान का औपचारिक एलान भी कर दिया है.

वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उसी राह पर दिखे, उन्होंने भी पूर्वांचल से आगाज किया. लेकिन अब पश्चिम में आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने बड़ा एलान कर दिया है.

जयंत चौधरी ने कहा है कि सपा के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब गठबंधन होता है तो कौन सा दल कितने सीटों पर लड़ेगा ये खास बात नहीं होती है. बल्कि सभी सीटों पर साझी लड़ाई होती है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि किसानों के मुद्दे पर गठबंधन बीजेपी के खिलाफ आर-पार की जंग लड़ेगा. दूसरी ओर बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियां हमारा रास्ता नहीं रोक सकती है. दोनों ओर से हो रहे दावे के बीच जाट लैंड में इस बार फिर रोचक मुकाबला होना तय है.अखिलेश यादव के लिए राहत
हालांकि जयंत चौधरी के एलान से बीजेपी के खेमें में चिंता जरूर बढ़ेगी. जबकि दूसरी ओर अखिलेश यादव के लिए बड़ी राहत वाली बात होगी. इस बार पार्टी को फिर से पश्चिम में एक बड़ा सहयोगी मिल गया है, जिसने लोकसभा चुनाव भी साथ में लड़ने का एलान कर दिया है. दूसरी ओर अगर जयंत चौधरी के किसानों वाले दावे पर गौर करें तो इस क्षेत्र में गन्ना किसानों का मुद्दा रहा है. बीते कुछ दिनों से आरएलडी विधायक बीजेपी सरकार का जमकर विरोध कर रहे हैं.

आरएलडी की मांग है कि गन्ना किसानों का पैसा समय से दिया जाए. ऐसे में बीजेपी के खिलाफ सपा गठबंधन ने बड़ी चुनौती पेश कर दी है. अब अगर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी उपचुनाव की तरह सपा गठबंधन के साथ बने रहते हैं तो बीजेपी के खिलाफ सपा का एक मजबूत गठबंधन होगा. चंद्रशेखर आजाद ने पहले भी सपा गठबंधन के साथ बने रहने के संकेत दिए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)