होम CM चन्नी के बाद भाजपा ने EC से की चुनाव स्थगित करने की मांग, जानिए इसकी वजह
CM चन्नी के बाद भाजपा ने EC से की चुनाव स्थगित करने की मांग, जानिए इसकी वजह
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी 14 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग की। भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है, जबकि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। ऐसे में चुनाव को स्थगित कर दिया जाए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को स्थगित करने का अनुरोध किया है। क्योंकि एससी समुदाय के कई लोग 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर वाराणसी का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में गुरु रविदास के अनुयायियों की संख्या काफी ज्यादा है।मुख्यमंत्री चन्नी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को लिखे पत्र में कहा था कि अनुसूचित जाति समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा उनके यह संज्ञान में लाया गया है, जो प्रदेश की आबादी का लगभग 32 फीसदी हैं, कि गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लिखा था कि इस अवसर पर प्रदेश से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के श्रद्धालुओं (करीब 20 लाख) के 10 से 16 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के बनारस जाने की संभावना है। ऐसी स्थिति में इस समुदाय के कई लोग विधानसभा के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, जबकि यह उनका संवैधानिक अधिकार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।