होम सी.एम.एस. छात्रा को 56,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 15, 2022 06:48 PM

सी.एम.एस. छात्रा को 56,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. छात्रा को 56,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. छात्रा को 56,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 15 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा श्रेया दीक्षित को अमेरिका की टिफिन यूनिवर्सिटी द्वारा 56,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा व मेधात्व के दम पर यह उपलब्धि अर्जित कर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है एवं श्रेया ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों को दिया है। श्रेया को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्च शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों में सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु स्कॉलरशिप द्वारा प्रवेश ले चुके हैं, जिसमें अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय शामिल हैं। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

            सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)