होम अलवर गैंगरेप मामले की CBI जांच कराएगी गहलोत सरकार

प्रादेशिकीराजस्थान Alert Star Digital Team Jan 16, 2022 08:44 PM

अलवर गैंगरेप मामले की CBI जांच कराएगी गहलोत सरकार

अलवर गैंगरेप मामले की CBI जांच कराएगी गहलोत सरकार

अलवर गैंगरेप मामले की CBI जांच कराएगी गहलोत सरकार

अलवर रेप कांड को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। इस मामले में गहलोत सरकार की ओर से केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट करके दी। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्य सरकार ने अलवर विमंदित बालिका के प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी जाएगी। 

विपक्ष ने की थी सीबीआई जांच की मांग

भाजपा ने शनिवार को अलवर गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं ताकि सच्चाई सामने आए। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर रुख बदल लेने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण राज्य में पिछले 3 वर्षों में अपराध बढ़े हैं। पीड़िता के साथ दरिदंगी की गई है। 

प्रियंका पर साधा था निशाना

सतीश पूनिया ने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया लेकिन राजस्थान की घटना को नजरअंदाज कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि पीड़ित परिवार चाहे तो सरकार मामले की सीबीआई से कराने के लिए तैयार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)