होम Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती, गठबंधन पर कही बड़ी बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2026 03:17 PM

Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती, गठबंधन पर कही बड़ी बात

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Chandrashekhar Azad का Mayawati को बड़ा संदेश, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती, गठबंधन पर कही बड़ी बात

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी चुनाव से पहले उन्होंने कहा कि समाज चाहता है कि चंद्रशेखर आजाद और बहनजी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन यह फैसला अकेले उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से साथ आने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह हर तरह से झुकने और साथ आने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर कोई दरवाजा बंद कर लेता है तो उनके लिए जुड़ना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की इच्छा है कि वह और मायावती मिलकर काम करें, लेकिन नेताओं की सहमति के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता।

मायावती को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा?

नगीना सांसद ने कहा कि एक व्यक्ति हर तरह से झुकने और दूसरों की ओर से किए गए हर तरह के अपमान को सहने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि साथ आने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति ने न मंच पर, न पीछे, न सामने और न ही मीडिया में इसके खिलाफ कोई शब्द कहा।

उन्होंने कहा कि उनके लिए सिर्फ सांसद बनना ही लक्ष्य होता तो वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते थे। लेकिन उन्होंने महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अपना राजनीतिक दल बनाया। चंद्रशेखर के मुताबिक, संघर्ष के जरिए उनके कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी को खड़ा किया है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि अब आजाद समाज पार्टी को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

'समाज चाहता है कि हम लोग जुड़कर काम करें'

चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि समाज की इच्छा है कि वह और मायावती साथ मिलकर काम करें। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर कोई दरवाजा बंद कर लेता है तो उनके लिए जुड़ना संभव नहीं है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर नेता साथ नहीं आना चाहते तो यह संभव नहीं होगा, क्योंकि नेताओं के अपने लक्ष्य, अपनी सोच और अपने अहंकार होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज नेताओं से बड़ा होता है और नेता समाज से ही बनते हैं।

उन्होंने कहा कि वह हों या बहनजी, सभी लोग समाज से ही आते हैं। जब तक समाज उनके साथ है, तभी तक वे नेता हैं और उनका सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वे पढ़े-लिखे लोग नहीं हैं या मेहनत करके अपना जीवन नहीं चला सकते।

मायावती की ओर से पहले भी चंद्रशेखर पर हुआ है हमला

चंद्रशेखर आजाद कई मौकों पर सार्वजनिक मंचों से मायावती के प्रति अपना सम्मान जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, मायावती की ओर से उनके इन बयानों पर कभी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हाल में मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर उन पर निशाना साधते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताया था। उन्होंने यह दावा भी किया था कि बीजेपी ने ईवीएम में गड़बड़ी करके चंद्रशेखर आजाद को चुनाव जितवाया है।

यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनके और मायावती के बीच संभावित राजनीतिक साथ को लेकर चर्चा होती रही है। चंद्रशेखर ने अपने बयान में एक बार फिर साथ आने की इच्छा जाहिर करते हुए इसे समाज की इच्छा से जोड़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)