होम ऑपरेशन सिंदूर के बाद BrahMos की डिमांड में धमाकेदार उछाल, इंडोनेशिया बड़ी डील फाइनल करने ही वाला, जानें एक मिसाइल बनाने में कितना खर्च आता है

समाचारदेशविदेशअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 27, 2025 05:52 PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद BrahMos की डिमांड में धमाकेदार उछाल, इंडोनेशिया बड़ी डील फाइनल करने ही वाला, जानें एक मिसाइल बनाने में कितना खर्च आता है

पाकिस्तान में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्वदेशी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने जिस तरह सैन्य ठिकानों और आतंकवादी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह किया, उसके बाद इस मिसाइल की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद BrahMos की डिमांड में धमाकेदार उछाल, इंडोनेशिया बड़ी डील फाइनल करने ही वाला, जानें एक मिसाइल बनाने में कितना खर्च आता है

पाकिस्तान में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की स्वदेशी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने जिस तरह सैन्य ठिकानों और आतंकवादी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह किया, उसके बाद इस मिसाइल की मांग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया अब भारत से ब्रह्मोस खरीदने की डील को लगभग फाइनल चरण में ले आया है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफ्री सजमसोएद्दीन के दो दिवसीय भारत दौरे से इस संभावना को और मजबूती मिली है। वह भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्रियों की तीसरी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

इंडोनेशिया के साथ डील एडवांस स्टेज में

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मोस को लेकर भारत और इंडोनेशिया की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। रूस, जिसने भारत के साथ मिलकर यह मिसाइल विकसित की है, वह भी इंडोनेशिया को ब्रह्मोस बेचने को लेकर सहमत है। बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में मिली सफलता के बाद कई देश भारत की इस मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' में ब्रह्मोस का प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिसाइल 10 मई की सुबह पाकिस्तान पर किए गए सटीक सैन्य हमलों में इस्तेमाल की गई थी। भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस जैसे रफीकी, मुरीदके, नूर खान, रहिम यार खान, सुक्कुर और चूनियां को निशाना बनाया था। इस अटैक के बाद ब्रह्मोस की सटीकता और ताकत की दुनिया भर में चर्चा होने लगी।

ब्रह्मोस की क्षमता और कीमत

ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित हुआ। इसका पहला परीक्षण 12 जून 2001 को हुआ था।

क्षमता/विवरणविवरण
रफ्तारमैक 3 (आवाज से तीन गुना तेज)
मारक क्षमताशुरुआती रेंज 290 किमी थी, एडवांस संस्करण 500 से 800 किमी तक मारक क्षमता रखते हैं।
विशेषतादुश्मन के रडार से बचते हुए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ सकती है और एक बार लॉन्च होने के बाद खुद लक्ष्य खोजकर हमला कर सकती है।
लागतरिपोर्ट्स के अनुसार, एक ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत लगभग ₹34 करोड़ रुपये है।

ब्रह्मोस प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत लगभग ₹2,135 करोड़ रुपये थी, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 50.5% और रूस की 49.5% है।

भविष्य के वर्जन पर काम

भारतीय सेना के पास फिलहाल दो मुख्य वर्जन ब्रह्मोस ब्लॉक-1 और एयर-लॉन्च्ड ब्रह्मोस सेवा में हैं। भविष्य के लिए तीन और एडवांस वर्जन तैयार किए जा रहे हैं:

  1. 1500 किमी रेंज वाला एक्सटेंडेड वर्जन।
  2. मैक 8 रफ्तार वाला हाइपरसोनिक मॉडल।
  3. हल्का, हर प्लेटफॉर्म से लॉन्च होने वाला नेक्स्ट-जेन वर्जन।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)