होम पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 4 लेबर कोड श्रमिकों के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 4 नए लेबर कोड्स को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव देश के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम हैं,
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 4 नए लेबर कोड्स को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव देश के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम हैं, जो श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाने की गारंटी देते हैं।
अनुराग ठाकुर ने शिमला में कहा कि मोदी सरकार का यह निर्णय न केवल श्रम कानूनों को आधुनिक रूप देगा, बल्कि मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता को भी सशक्त करेगा।
भारत सरकार ने श्रम क्षेत्र में ये 4 नई श्रम संहिताओं को लागू करने की घोषणा की है:
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह महज एक कानूनी बदलाव नहीं है, बल्कि संगठित से लेकर असंगठित और गिग वर्कर्स तक हर कामगार के जीवन को सुरक्षित और सम्मानित बनाने की गारंटी है।
ठाकुर ने बताया कि नए श्रम कानूनों में मोदी सरकार ने कर्मचारियों के हितों को सबसे ऊपर रखा है। इनमें कई अतिमहत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं:
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार का प्रयास है कि कार्य स्थल पर मजदूरों का शोषण बंद हो, उन्हें समय पर पैसा मिले और काम की जगह सुरक्षित हो।" साथ ही, कंपनियों को बेवजह की कानूनी उलझनों से आजादी दी गई है ताकि वे अपना बिजनेस आसानी से बढ़ा सकें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।