होम भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल फाजिल नगर को पावा नगरी बनाने की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (27 नवंबर) को गाजियाबाद में आयोजित भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति की स्थापना और मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल फाजिल नगर का नाम बदला जाएगा।

सीएम योगी ने कहा:
"भगवान महावीर का जन्म यद्यपि वैशाली में हुआ लेकिन महा परिनिर्वाण उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पावागढ़ में लिया था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने उस फाजिल नगर का नाम जहां भगवान महावीर ने अपना महापरिनिर्वाण लिया था उसे हम पावा नगरी के रूप में हम लोगों ने उसके नामकरण को आगे बढ़ाने की कारवाई को आगे बढ़ाया है।"
सीएम योगी ने इस दौरान भारत और उत्तर प्रदेश के जैन तीर्थंकरों से जुड़े गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने भारत की परंपरा को ऋषियों, संतों, मुनियों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान की एक महागाथा बताया।
सीएम योगी ने हाल ही में अयोध्या में संपन्न हुए भव्य कार्यक्रम का भी जिक्र किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।