होम प्रदेश के संस्कृति विभाग ने सी.एम.एस. छात्रा को सम्मानित किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2025 06:36 PM

प्रदेश के संस्कृति विभाग ने सी.एम.एस. छात्रा को सम्मानित किया

प्रदेश के संस्कृति विभाग ने सी.एम.एस. छात्रा को सम्मानित किया

प्रदेश के संस्कृति विभाग ने सी.एम.एस. छात्रा को सम्मानित किया

लखनऊ, 31 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-4 की 9 वर्षीय छात्रा आर्यमा शुक्ला  को उसकी अद्भुद स्मरणशक्ति, धर्मग्रंथो के गहरे ज्ञान एवं संस्कृत भाषा के प्रति अद्वितीय समर्पण हेतु प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर  महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में आर्यमा को आशीर्वाद देते हुए उसकी अद्वितीय प्रतिभा की भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने आर्यमा को मानद उपाधि एवं प्रशस्ति पत्र के साथ ही रु. 51,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रा की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। आर्यमा की बहुमुखी प्रतिभा हेतु उसे कम उम्र में ही विभिन्न मंचों पर कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। अभी हाल ही में आर्यमा को ‘वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेन्स से भी नवाजा गया है।बहुमुखी प्रतिभा की धनी 9 वर्षीय सी.एम.एस. छात्रा आर्यमा शुक्ला ने संस्कृत भाषा के ज्ञान, अद्भुद स्मरणशक्ति व धर्मग्रंथो के वाचन में प्रवीणता अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।  महज 9 साल की उम्र में ही आर्यमा को श्रीमद्भागवत गीता के सभी 18 अध्यायों के 700 श्लोक कंठस्थ हैं, जिन्हें वह मात्र दो घंटे में सुना देती है। आर्यमा को गीता के अलावा श्री राम सहस्त्रनाम, महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम, शिव तांडव समेत संस्कृति के बहुतेरे श्लोक कंठस्थ हैं। खास बात यह है कि सी.एम.एस. की यह छात्रा मात्र इन पवित्र श्लोकों के वाचन में ही अद्भुद नहीं है अपितु उनके अर्थ की भी गहरी समझ रखती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)