होम सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2025 07:31 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 29 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस द्वारा ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ कर भव्य आयोजन आज के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने गजब की खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं दिखा दिया कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की पर्याप्त क्षमता उनमें निहित हैं। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुस्ती-फुर्ती, दमखम व खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया, साथ ही साथ मार्च पास्ट, एरोबिक्स, ड्रिल, ताइक्वाण्डो एवं योगा आदि के प्रदर्शन से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी छात्रों को सार्टिफिकेट, मैडल व शील्ड से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना के प्रस्तुतीकरण से हुआ जिसके माध्यम से विश्व एकता व विश्व शान्ति का संदेश सारी दुनिया में प्रवाहित हुआ।

                इससे पहले, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा. सुहास एल. वाई., आई.ए.एस., कमिश्नर, स्पोर्ट्स, ने खेल समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए डा. सुहास एल वाई ने कहा कि जीवन के लिए बड़े लक्ष्य बनाएं एवं उसी के अनुसार अपनी सोच को भी विस्तृत व विश्वव्यापी बनाएं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने कहा कि इन नन्हें-मुन्हें छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी है। हमें पूरा विश्वास है कि यह नई पीढ़ी संसार में क्रान्ति लायेगी व पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधेगी।इस अवसर पर सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को एक टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने हेतु संकल्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह खेलकूद समारोह बच्चों में टीम भावना, एकता, सहयोग, आपसी सद्भाव जैसे गुणों का विकास करने में सहायक होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)