होम राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 19, 2024 09:20 PM

राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप


नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज समेत एनडीए के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है, उसकी जानकारी दी है.उन्होंने कहा कि हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 अटेम्ट टु मर्डर की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है. वडोदरा के सांसद की तरफ़ से शिकायत दर्ज करवाई गई है.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जिस तरह का रवैया है, उन्हें लगता है की वह कानून से ऊपर हैं. गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है. राहुल गांधी ने नागालैंड की महिला सांसद से भी बेहद अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी की थी. शारीरिक हमला करना और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे.
धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी
इससे पहले दिन में संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद के प्रवेश द्वार पर हुई झड़प में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए थे. भाजपा ने राहुल गांधी पर वरिष्ठ सदस्य को धक्का देने का आरोप लगाया, जिसे कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया.
“शारीरिक हमला और उकसावे” के लगाए गए आरोप
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हाथापाई में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में घायल होने के बाद सारंगी और राजपूत को फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और वे इसकी जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संसद में हाथापाई के दौरान “शारीरिक हमला और उकसावे” में शामिल होने का आरोप लगाया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)