होम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का आधार :देश-विदेश से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञों का मत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2024 06:59 PM

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का आधार :देश-विदेश से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञों का मत

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का आधार :देश-विदेश से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञों का मत

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही प्रगति का आधार :देश-विदेश से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञों का मत

लखनऊ, 7 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट्स क्वालिटी सर्किल सम्मेलन (आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024) के चौथे व अन्तिम दिन आज विभिन्न देशों से पधारे क्वालिटी गुरुओं ने एक स्वर से कहा कि मानव जाति की बेहतरी शिक्षा में क्वालिटी विचारधारा द्वारा ही संभव है। सम्मेलन के अन्तिम दिन आज विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने ‘क्वालिटी क्विज’ प्रतियोगिता में जोरदारी भागीदारी कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024 के चौथे व अन्तिम दिन परिचर्चा का शुभारम्भ आज श्रीलंका से पधारे श्री चमारा बमुनुराची, एजूकेशन सेक्रेटरी, सब्रगामुआ राज्य, श्रीलंका, के सारगर्भित संभाषण से हुआ। श्री बमुनुराची ने कहा कि सी.एम.एस. भावी पीढ़ी में क्वालिटी की भावना का विकास कर उन्हें सही राह दिखा रहा है। डा. सुनीता गाँधी, एकेडमिक स्ट्रेटजिस्ट, ने प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हों बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अल्फा परियोजना पर चर्चा की। अल्फा परियोजना का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना एवं देखकर सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, अपरान्हः सत्र में आयोजित ‘क्वालिटी क्विज’ प्रतियोगिता काफी दिलचस्प रही, जिसमें देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का अभूतपूर्व परचम लहराया। प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड हेतु चयनित छात्र टीमों ने बिजली की गति से सवालों के जवाब देकर अपनी क्वालिटी व हुनर का प्रदर्शन किया। क्वालिटी सम्मेलन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ तथापि देश-विदेश की विजयी छात्र टीमों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पधारे क्वालिटी विशेषज्ञों व प्रतिभागी छात्रों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. कानपुर रोड की वरिष्ठ प्रधानाचार्या एवं आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024 की संयोजिका डा. विनीता कामरान ने कहा कि इस आयोजन में 13 देशों से पधारे छात्रों व क्वालिटी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर क्वालिटी सर्किल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)