होम हमारा रोल बदला है, दिशा, गति और तालमेल वही रहेगा… शपथ लेने के बाद शिंदे-पवार पर बोले फडणवीस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2024 09:47 PM

हमारा रोल बदला है, दिशा, गति और तालमेल वही रहेगा… शपथ लेने के बाद शिंदे-पवार पर बोले फडणवीस

हमारा रोल बदला है, दिशा, गति और तालमेल वही रहेगा… शपथ लेने के बाद शिंदे-पवार पर बोले फडणवीस

हमारा रोल बदला है, दिशा, गति और तालमेल वही रहेगा… शपथ लेने के बाद शिंदे-पवार पर बोले फडणवीस

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद महायुति गठबंधन पर कहा कि हमारा रोल बदला है, लेकिन हमाारी दिशा, गति और तालमेल पहले की तरह ही रहेगा. इससे पहले फडणवीस शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे और वहां कैबिनेट मीटिंग की. इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक नाथ शिंदे की लीडरशिप हमने बीते ढाई साल बहुत विकास कार्य किए गए हैं. इसकी गति रुकेगी नहीं. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है. जो हमें समय-समय हमारी भूलों को याद दिलाता है, ऐसा करते रहें. महाराष्ट्र इसी गति से आगे बढ़ता रहेगा और प्रगति की ओर जाएगा. एक नाथ शिंदे, अजित पवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा रोल भले ही बदला है, लेकिन दिशा गति और तालमेल वैसा ही है.
हम घोषणा पत्र के वादे पूरे करेंगे
सीएम फडणवीस ने कहा कि हमने अलग-अलग योजनाएं शुरू की हैं, इन सभी को आगे बढ़ाना होगा. हमने जो मेनिफेस्टो में वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हर कदम उठाया जाएगा. पहली कैबिनेट की बैठक में भी मैंने येही कहा कि हमें अपने कामों को गति देनी होगी.
पहले वन-डे था अब टी-20
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि जब एक नाथ शिंदे मेरे साथ थे तब 50-50 ओवर वाला वनडे मैच था. अजित दादा के आने के बाद वो 20-20 ओवर वाला मैच हो गया. हमने जनता से जो वादा किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा.
कैबिनेट ने ये लिया पहला निर्णय
शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस सीधे सचिवालय पहुंचे और वहां लगी महाराष्ट्र की महान विभूतियों की तस्वीरों के आगे सिर झुकाकर उन्हें नमन किया. इसके बाद फडणवीस ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसमें अधिकारियों को महाराष्ट्र के विकास के लिए लगातार काम करने के निर्देश दिए गए. कैबिनेट में पहला फैसला एक मरीज के लिए लिया गया जिसका बौन मेरो ट्रांसप्लांट होना है. फडणवीस ने सीएम निधि से उसके इलाज के लिए 5 लाख रुपये की मंजूरी दी.
हमारे यहां गोवंश की हत्या पर कानून
फडणवीस ने असम में बीफ बैन पर कहा कि हमारे यहां गोवंश की हत्या नही की जा सकती. पिछली सरकार में हम कानून लाए थे. इस बार भी हम उस पर काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि आपके मन में सीएम पद की शपथ लेते वक्त क्या भावना थी, तो उन्होंने कहा कि साईं बाबा ने हमें एक मत्र दिया है, श्रद्धा और सबुरी. मैं भी वही सोच रहा था.
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)