होम डिप्टी सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ने नहीं खोले पत्ते, कहा- शाम को बताऊंगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2024 09:13 PM

डिप्टी सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ने नहीं खोले पत्ते, कहा- शाम को बताऊंगा

डिप्टी सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ने नहीं खोले पत्ते, कहा- शाम को बताऊंगा

डिप्टी सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ने नहीं खोले पत्ते, कहा- शाम को बताऊंगा

महायुति (बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की पार्टी एनसीपी) के नेताओं ने बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद महायुति के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ ही इसमें एकनाथ शिंदे ने भी अपनी बात रखी. हालांकि, उन्होंने डिप्टी सीएम पद को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं.एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि क्या कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वो भी शपथ लेंगे? इस पर उन्होंने कहा, सब्र रखिए शाम तक बताएंगे. इसी बीच अजित पवार ने कहा कि मैं तो लूंगा कल शपथ. इस पर फडणवीस, शिंदे और अजित पवार हंसने लगे. एकनाथ शिंदे ने कहा, इन्होंने (अजित पवार) सुबह भी साथ में शपथ ली थी और शाम को भी शपथ लेंगे.
सीएम और दो डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे: उदय सामंत
एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हमारी सरकार ने ढाई साल में जो काम किया है वो उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. उधर,शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल सीएम और दो डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे.उदय सामंत ने दिए ये संकेत
उदय सामंत ने कहा, मंत्रिमंडल और विभागों के संबंध में फैसला बाद में लिया जाएगा. शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की इच्छा है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि एकनाथ शिंदे शायद इसके लिए उत्सुक नहीं हैं. मुझे जो जानकारी है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवार पर फडणवीस, शिंदे और अजित पवार फैसला लेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)