होम वायनाड को 2221 करोड़ का पैकेज दीजिए… अमित शाह से मुलाकात में प्रियंका गांधी ने क्या-क्या की डिमांड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2024 09:09 PM

वायनाड को 2221 करोड़ का पैकेज दीजिए… अमित शाह से मुलाकात में प्रियंका गांधी ने क्या-क्या की डिमांड

वायनाड को 2221 करोड़ का पैकेज दीजिए… अमित शाह से मुलाकात में प्रियंका गांधी ने क्या-क्या की डिमांड

वायनाड को 2221 करोड़ का पैकेज दीजिए… अमित शाह से मुलाकात में प्रियंका गांधी ने क्या-क्या की डिमांड

बाढ़ से अस्त-व्यस्त हो चुके केरल के वायनाड को उबारने के लिए प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय हैं. बुधवार को वायनाड के स्पेशल पैकेज की मांग को लेकर संसद में गृह मंत्री अमित शाह से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान 21 और सांसद मौजूद थे. प्रियंका ने अमित शाह से वायनाड के लिए 2221 करोड़ का रिलीफ फंड जारी करने की मांग की है.मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि बाढ़ की वजह से वायनाड को काफी नुकसान हुआ है. वहां राहत कार्य के लिए जो जरूरी है, उससे हमने गृह मंत्री को अवगत कराया है. गृह मंत्री ने सकारात्मक भरोसा दिया है.वायनाड सांसद प्रियंका ने आगे कहा- सभी दलों के सांसदों के साथ मैं गृह मंत्री के पास गई थी. उन्होंने कहा है कि हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं. वायनाड के लिए जो भी मांगें की जा रही है, वो सही है.प्रियंका के मुताबिक इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा गया है.
राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
जुलाई-अगस्त के महीने में केरल के वायनाड को भयावह बाढ़ का सामना करना पड़ा था. प्रियंका गांधी के मुताबिक इस बाढ़ की वजह से करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है. केरल सरकार का भी आंकड़ा इसी के आसपास है. केरल सरकार ने वायनाड के इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने इसे ठुकरा दिया था.केरल सरकार का कहना था कि बिना राष्ट्रीय आपदा घोषित किए यहां राहत और पुनर्वास का काम आसान नहीं है. केरल सरकार ने इसके लिए केंद्र से 2 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी.वायनाड में बाढ़ से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दौरा कर चुकी हैं. सभी नेता इस बाढ़ को भीषण त्रासदी बता चुके हैं.
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)