होम ‘अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2024 07:11 PM

‘अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

‘अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

‘अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन’ का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 4 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट क्वालिटी सर्किल सम्मेलन (आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024)’ का भव्य उद्घाटन आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा. जोसेफ इमैनुएल, चीफ एक्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी, सी.आई.एस.सी.ई., नई दिल्ली, ने दीप प्रज्वलित कर इस अनूठे सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया जबकि 13 देशों से पधारे क्वालिटी विशेषज्ञों एवं प्रतिभागी छात्र टीमों की उपस्थित ने लघु विश्व का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डा. जोसेफ इमैनुएल, चीफ एक्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी, सी.आई.एस.सी.ई., नई दिल्ली, ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में क्वालिटी की जरूरत है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर पर देश-विदेश से पधारे क्वालिटी विशेषज्ञों व छात्रों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हमे ऐसे क्वालिटी पर्सन की जरूरत है, जिनमें चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता हो और ‘शिक्षा में उत्कृष्टता की विचारधारा को समाहित करके ही यह आवश्यकता पूरी की जा सकती है। इससे पहले, सी.एम.एस.. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों, टीम लीडरों व क्वालिटी विशेषज्ञों ने इस ऐतिहासिक सम्मेलन पर दिल खोलकर पत्रकारों से चर्चा की। क्वालिटी विशेषज्ञों का कहना था कि पूरे विश्व में क्वालिटी की भावना का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ख्याति प्राप्त क्वालिटी विशेषज्ञ अपने ओजस्वी विचारों से सम्मेलन की गरिमा को बढ़ायेंगे। विदित हो कि आई.सी.एस.क्यू.सी.-2024 का आयोजन 4 से 7 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें विश्व के 13 देशों अमेरिका, इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, थाईलैण्ड, मलेशिया, श्रीलंका, टर्की, कतर, आयरलैण्ड, बांग्लादेश, नेपाल, मॉरीशस एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों की छात्र टीमें एवं क्वालिटी विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)