होम प्रयागराज : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, चिन्मय दास की रिहाई की मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2024 09:40 PM

प्रयागराज : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, चिन्मय दास की रिहाई की मांग

प्रयागराज : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, चिन्मय दास की रिहाई की मांग

प्रयागराज : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन, चिन्मय दास की रिहाई की मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रयागराज जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष विश्व हिंदू परिषद के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हिंदुओं से जातिवाद छोड़कर एकजुट होने की अपील की। उनका कहना था क‍ि अगर इस तरीके से हिंदुओं पर अत्याचार होता रहा, तो हिंदू संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाने की गुहार लगाई गई।विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक शख्स का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हम लोग आवाज उठा रहे है। वहां पर स्थिति चिंताजनक है। चिन्मय दास को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वह गलत है। उनको रिहा किया जाना चाहिए। हमारे मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं। महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। वहां के हिंदू समाज के लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। भारत का हिंदू समाज बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़ा है।उधर, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार को हिंदू संगठनों का विरोध देखने को मिला।विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि सभी बांग्लादेश की स्थिति से परिचित हैं। साल 1947 के बाद से जब भी वहां पर कोई घटना घटती है, तो हिंदुओं पर अत्याचार होता है। अब स्थिति और भी भयावह हो गई है और हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। संतों को सुरक्षा प्रदान करने की बजाय उनको जेल में डाला जा रहा है। उनको जेल में डालना बहुत ही निंदनीय है। यूनाइटेड नेशन्स और बांग्लादेश सरकार से हमारी मांग है कि वे सभी हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में तख्तापलट की कोशिश के दौरान जारी हिंसा में कई हिंदू समुदाय के लोग भी चपेट में आए हैं। इसके खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)