होम सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला वायनाड दौरा कल, राहुल के साथ करेंगी सभा को संबोधित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2024 09:06 PM

सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला वायनाड दौरा कल, राहुल के साथ करेंगी सभा को संबोधित

सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला वायनाड दौरा कल, राहुल के साथ करेंगी सभा को संबोधित

सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला वायनाड दौरा कल, राहुल के साथ करेंगी सभा को संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सांसद के रूप में लोकसभा में एंट्री हो गई है. उन्होंने बाते दिन केरल के वायनाड से सांसद के रूप में शपथ लिया. वहीं, अब प्रियंका गांधी शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगी. जहां वह अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित करेंगी. पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
यह सांसद के रूप में इस निर्वाचन क्षेत्र का उनका पहला दौरा होगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका की यह जनसभा शनिवार को दोपहर 12 बजे से होगी. यह जनसभा कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक शामिल होने के बाद 30 नवंबर को वायनाड का दौरा करेंगे.

नीलांबुर और एरानाड में होगा स्वागत कार्यक्रम
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वायनाड में जनसभा को संबोधित करने के बाद Priyanka Gandhi Maiden visit to Wayanad after Taking Oath As MP will address Rally with Rahul Gandhi राहुल और प्रियंका गांधी के स्वागत में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उनके स्वागत में यह कार्यक्रम नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में क्रमश: दोपहर 2.15 बजे, 3.30 बजे और 4.30 बजे आयोजित किए जाएंगे.

वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. वायनाड जिले में मनंतवाडी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बाथरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और कलपेट्टा. वहीं, कोझीकोड जिले में थिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर विधानसभा सीट आती है.

वायनाड चुनाव में प्रियंका ने राहुल गांधी को छोड़ा पिछे
प्रियंका गांधी ने 20 नवंबर को हुए वायनाड लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत कर संसद पहुंची हैं. उपचुनाव में उन्होंने कुल 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है. इसके साथ ही वह 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया. इस सीट पर राहुल गांधी का जीत का अंतर कुल 3,64,422 वोटों का था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)